{"_id":"58863e8b4f1c1bc37ecf428f","slug":"to-resist-the-illegal-killing-of-the-youth-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक की हत्या
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया पट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय लालता प्रसाद का शव बेडरूम में पाया गया। उसके पिता मुन्नालाल ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या का आरोप लालता प्रसाद की पत्नी और उसके दोस्त पर लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसी गांव के रहने वाले रामपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के गले में फंदे का निशान पाया गया। खमरिया निवासी मुन्नालाल और उनके दो बेटे प्यारे लाल व लालता प्रसाद परिवार समेत एक ही घर में रहते हैं। सोमवार सुबह लालता प्रसाद अपने बेडरूम में मृत पाया गया। उसके गले में फंदे का निशान था। पिता मुन्नालाल का आरोप है कि लालता प्रसाद की हत्या उसकी और उसके दोस्त उसी गांव में रहने वाले रामपाल ने की है। आरोप है कि लालता प्रसाद की पत्नी रामपाल के बीच दोस्ती है। इसका पता चलने के बाद से लालता प्रसाद इसका विरोध करता था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर लालता प्रसाद की छत के कुंडे से फांसी लगाकर हत्या कर दी। मुन्नालाल के मुताबिक साजिश के तहत लालता प्रसाद की पत्नी में रात में दोस्त को घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार माह पहले हुई थी पंचायत
पूरनपुर। मृतक के पिता मुन्नालाल ने बताया कि करीब चार माह पहले लालता प्रसाद की पत्नी अपने दोस्त के साथ चली गई थी। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत के कहने पर वह बमुश्किल घर लौटी थी। कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट की नौबत तक आ गई थी। लालता प्रसाद के तीन तीन बेटे आठ वर्षीय अमित, पांच साल का धीरज और तीन वर्षीय अनमोल हैं।