{"_id":"574f22974f1c1b156c108e38","slug":"to-nab-crooks-contact-stf-shuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ से साधा संपर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ से साधा संपर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से संचालित हो रहे साइबर गैंग के तीन सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बाद अब पुलिस फरार शातिरों पर शिकंजा कसने में जुट गई है। बाहरी जनपदों मेें टीमें भेजकर ठगी के शिकार लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस, डीजीपी की एसटीएफ से संपर्क साधे हुए है। पुलिस का दावा है कि अन्य ठगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि मार्च में अपर जिला जज विनय कुमार के खाते से जालसाजों ने 15.40 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसका मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस ने 23 मई को घटना का खुलासा किया था। ठग बिहार के गोपालगंज जिले से संचालित हो रहे अंतर्राज्जीय गैंग के निकले। इसमें पुलिस ने तीन आरोपी वीरेश कुमार, नजीबुल रहमान और यूपी के कुशीनगर जिले के पिपरा गांव के रहने वाले संतोष कुमार को पकड़ा था। उनके पास से 6.92 लाख नगद, 2.80 लाख के जेवरात और एक स्विफ्ट कार बरामद की थी। गैंग के आधा दर्जन सदस्य और दिल्ली की ट्रैवल्स एजेंसियों के मालिक वांछित दिखाए गए थे। पकड़े गए ठगों के बैंक खाते सीज करने के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। टीमों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भेजा है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से संपर्क साधकर कार्रवाई की जा रही है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लगातार पुलिस प्रयास कर रही है। प्रगति को लेकर लगातार एसटीएफ से संपर्क साधे हुए है, जल्द फरार ठगों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।