{"_id":"6ac685916bd14a368607a841","slug":"farmer-dies-after-falling-and-getting-caught-in-the-rotavator-when-his-tractor-went-out-of-control-while-ploughing-the-field-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-167618-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेत जोतते समय अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेत जोतते समय अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक प्रदीप गुप्ता का फाइल फोटो।
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के नवीनगर रोड स्थित कपूरी फार्म पर बुधवार शाम खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर का पहिया अचानक मेड़ पर चढ़ने से वे अनियंत्रित हो गया। हादसे में चालक रोटावेटर की चपेट में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कपूरी फार्म निवासी रोहित (40) बुधवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर से अपने खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का एक पहिया ऊंची मेड़ पर चढ़ गया। इससे संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि रोहित खुद को संभाल पाता, वह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पीछे चल रहे रोटावेटर के ब्लेडों की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब हादसा देखा तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी ऋषिपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे की सूचना पर बदहवास परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। जवान बेटे का शव देख माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ ही पलों में परिवार का सहारा छिन जाने से कपूरी फार्म में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।