{"_id":"5741eba74f1c1bbc15690a90","slug":"thunderclap-out-of-the-sand-girls-suffering-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से निकाली वज्रपात से पीड़ित बालिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत से निकाली वज्रपात से पीड़ित बालिका
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 22 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से झुलसी बालिका को रेत में दबाकर रखा गया था, जिसे आज दूसरे दिन निकाल लिया गया। घरवालों के अनुसार बालिका की हालत अब ठीक है।
थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर में नन्हेंलाल के घर में बिजली गिरने से उसकी 10 वर्षीय बालिका नेहा झुलस गई थी। घरवालों ने उसका अस्पताल में इलाज कराने के बजाए जमीन पर लिटाकर शरीर रेत में दबा दिया था। घर और गांव वालों का मानना था कि इस देशी इलाज से बिजली गिरने से झुलसे लोग ठीक हो जाते हैं। ग्रामीणों का यह विश्वास रविवार का सही साबित हुआ। बच्ची की हालत में सुधार होने पर घरवालों ने उसे रेत से बाहर निकाल लिया। दोपहर से बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस अथवा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बच्ची को रेत से निकालने का कोई प्रयास नहीं किया।