फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three road accidents Killed, five injured

सड़क हादसों में तीन  की मौत, पांच घायल

Thu, 05 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 05 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three road accidents Killed, five injured
शोकाकुल पर‌‌िवार - फोटो : pilibhit, beureu
पीलीभीत। सड़क हादसों में दो बाइक सवारों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गजरौला। जहानाबाद थाना क्षेत्र के सहगवां नगरिया गांव निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद उमर बाइक से पूरनपुर की ओर जा रहे थे। गजरौला थाना क्षेत्र में बिठौरा और सराय गांव के बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो गजरौला पुलिस ने घायल उमर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि हादसे की सूचना उमर के घर वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन


सांड़ से टकराई बाइक, युवक मरा
बिलसंडा। गांव मार निवासी 23 वर्षीय दीनदयाल गांव के ही शमसुल हसन की पुत्री और दामाद को बाइक से उनके गांव ररूआ, थाना बंडा छोड़ने गए थे। वापसी मेें घनश्यामपुर पुलिया के निकट उनकी बाइक अचानक सामने आए सांड़ से टकरा गई। इससे दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस 108 से सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन पीलीभीत पहुंचकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी विद्या देवी, मां मोतिका, पिता छेदालाल और भाई-बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैटाडोर की टक्कर से ग्रामीण की मौत, बेटा घायल
बीसलपुर। थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन निवासी श्रीराम अपने बेटे शिवसागर के साथ बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। गुरुवार को वह साइकिल से बेटे के साथ नगर में सब्जी खरीदने आ रहे थे। बारह पत्थर चौराहे के पास तेज रफ्तार मैटाडोर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक मैटाडोर छोड़कर भाग गया। दोनों को सीएचसी लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां श्रीराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।


सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव जिरौनिया निवासी 25 वर्षीय रामप्रकाश बाइक से अपनी बुआ को उनके गांव नवादा महेश छोड़कर लौट रहे थे। बाइक पर पीछे गांव के ही 20 वर्षीय प्रेमपाल बैठे थे। पौटाकलां के निकट सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को पीएचसी पर भर्ती कराया गया है। उधर, बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव कनपरिया निवासी प्रधान रामस्वरूप गांव के ही विपिन कुमार के साथ बाइक से बरखेड़ा आये थे। बीसलपुर मार्ग पर टवेरा गाड़ी की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों को पीलीभीत रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed