फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three police stations failed in SP's campaign

एसपी के अभियान में फिर तीन थानों की पुलिस रही नाकाम

Sun, 10 Sep 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Sun, 10 Sep 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Three police stations failed in SP's campaign
UP Police
शनिवार रात को चलाया गया था विशेष अभियान  
विज्ञापन

वारंटी और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए गए एसपी के अभियान में तीन थानों की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। सुनगढ़ी, बिलसंडा, हजारा पुलिस एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। जबकि 11 थानों से 36 लोगों की गिरफ्तारी कर उनका चालान कर दिया गया है।  
शनिवार रात को एसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को विभिन्न मुकदमों में वांछित और वारंटी की गिरफ्तारी कराने के निर्देश देते हुए विशेष अभियान चलाया। इसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी एएसपी रोहित मिश्रा और सर्किल अफसरों को दी गई। जिसके बाद टीमें बनाकर धरपकड़ कराई गई। कोतवाली सदर से एक वांछित तीन वारंटी, गजरौला से दो वांछित, तीन वारंटी, जहानाबाद से दो वारंटी, अमरिया से एक वांछित, न्यूरिया से दो वारंटी, बीसलपुर एक वांछित, सात वारंटी, दियोरियाकलां से दो वारंटी, बरखेड़ा से एक वांछित, पूरनपुर से तीन वारंटी, माधोटांडा से एक वांछित दो वारंटी, सेहरामऊ उत्तरी से एक वांछित चार वारंटी समेत कुल 36 को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ कर उनको जेल भेजने से कही न कही क्षेत्रीय अपराध में कमी आती है। जनता को भी भयमुक्त समाज होता है। जिन थानों की पुलिस लापरवाह रही है, उनको सख्त हिदायत दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed