फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands steal the village head

ग्राम प्रधान के घर हजारों की चोरी

Sat, 22 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Sat, 22 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands steal the village head
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
सुबह उठने पर परिवार वालों को हुई घटना की जानकारी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जटपुरा की प्रधान मंजू देवी के घर दीवार के सहारे घुसे चोरों ने प्रधान और उनके जेठ के कमरों और उनमें रखी अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 25 तोला सोने और चांदी के सिक्के, जेवरात, दो लाख रुपये आदि उठा ले गए। सूचना पर सीओ बीपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

घटना की जानकारी प्रधान के परिवार वालों को सुबह साढ़े पांच बजे हुई। प्रधान पति/पूर्व प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि सुबह भाई हरिओम सिंह के पुत्र पीयूष सिंह ने सुबह कमरे खुले होने पर अपनी मां से शाम को ताले न डालने की जानकारी की। तब कमरे खुले देखकर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में सोए थे। दीवार के सहारे घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचे चोरों ने  कमरे का ताला तोड़कर जबकि भाई हरिओम सिंह के कमरे का कुंडा तोड़कर कमरों में प्रवेश किया। चोरों ने कमरों में रखी आलमारी और उसके लॉकर, बक्शा का ताला तोड़कर दस सोने की मोहरे, आठ सोने के कंगन, दो सोने की चैन, छह अंगूठी, चार जोड़ी झुमके, दो सोने के हार, पंद्रह चांदी के सिक्के, चार जोड़ी चांदी की पायल और दो लाख रुपये चोरी कर लिए।  प्रधान के घर हुई चोरी की जानकारी पर गांव के लोग उनके घर पहुंचे। सूचना पर सीओ बीपी सिंह, एसएसआई एमएस विष्ट भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान पति ने घटना की सूचना सुबह ही कोतवाली पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट देर साम तक दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed