{"_id":"58f8b0374f1c1ba346473470","slug":"thieves-who-entered-the-house-trapped-the-wall-millions-of-goods-being-transported-from-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा।
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां गांव की घटना, आंगन में सोते रह गए पीड़ित दोनों परिवार, अंजाम नकदी जेवर समेटा
बिलसंडा पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी दर्ज नहीं की रिपोर्ट
अभी चोरी की घटना का खुलासा किए पुलिस को 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि चोरों ने एक बार फिर क्षेत्र में फिर दस्तक दे दी। पसगवां गांव में एक साथ दो घरों को निशाने पर लेकर चोर डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट ले गए। खास बात रही कि दोनों स्थानों पर परिवार वाले आंगन में सोते रह गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जल्द खुलासे के बयान दिए, लेकिन तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पसगवां गांव के रहने वाले पवन कुमार सोनीपत में मजदूरी करते हैं। बुधवार रात घर पर उनकी पत्नी ऊषा देवी और मां सरबती आंगन में सो रहे थे। बड़ा भाई सुबोध घनश्यामपुर स्थित ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने गया था। देर रात चोर दीवार फांदकर मकान में घुस आए। जिसके बाद कमरे में रखे संदूक से एक जोड़ी पायल, सोने के कुंडल, पीतल के बर्तन समेत तीस हजार रुपये का सामान समेट ले गए।
इसके बाद चोर पड़ोस के रहने वाले बबलू के मकान में पहुंचे। बबलू का परिवार भी आंगन में सो रहा था। यहां भी चोर पूर्व की भांति दीवार फांदकर कमरे में घुस गए। जिसके बाद अलमारी में रखी दस हजार रुपये की नकदी, सोने का हार, बिछुआ, झाले, पायल, कमरबंद, बेंदा, बर्तन, कपडे़ समेत एक लाख का सामान ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जागने पर सामान बिखरा देख पीड़ित को घटना का पता लगा।
विज्ञापन
एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।