फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   thief held with bike for stealing couple

दंपति से लूटपाट करने वाला एक बदमाश दबोचा, बाइक बरामद

Fri, 25 Aug 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 25 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
thief held with bike for stealing couple

दयालपुर पुलिस चौकी के पास दंपति से मारपीट कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से लूटी गई बाइक बरामद की गई। इसके अलावा दो अन्य साथियों के नाम जुटाए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए  गुडवर्क करने वाली टीम को दो हजार रुपये इनाम की घोषणा की। वहीं स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया के कम समय में कई इनामी व लुटेरों की धरपकड़ करने पर सराहना की। पूरनपुर के अभयपुर रुद्रपुर निवासी रामसागर 20 अगसत की शाम अपनी पत्नी मंजूदेवी के साथ बाइक से ससुराल जमुनिया गांव जा रहे थे। इस बीच दयालपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी चलती बाइक में डंडा फंसाकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर बदमाश बाइक, आठ हजार रुपये और मंगलसूत्र लूट ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने माधोटांडा एसएचओ इंद्र सिंह के अलावा स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया को लगाया। सुरागरसी करते हुए पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब हो गई। हाल ही में  न्यूरिया पुलिस द्वारा पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह उर्फ विक्का से पूछताछ की गई। उसका सीडीआर निकालने कई तथ्य पुलिस को मिले। जिसमें उत्तराखंड के उधमसिंह नगर खटीमा क्षेत्र के कलेक्टर फार्म पोलीगंज निवासी प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभरंधावा और सूरजपुर न्यूरिया निवासी लखविंदर उर्फ लक्की के नाम सामने आए। इनकी धरपकड़ की पुलिस तैयारी कर रही थी कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि दोनों युवक क्षेत्र में हैं। इस पर पुलिस ने वसंतपुर नौनेर पुलिया पर पहुंचकर उनको पकडने की कोशिश की। जिसमें आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।  इसके बाद पीछा कर पुलिस ने एक आरोपी प्रभजोत को धर दबोचा। जबकि दूसरा लखविंदर भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी के पास से दंपति से लूटी गई बाइक और  उत्तराखंड के पंतनगर से लूटी एक अन्य बाइक बरामद की गई है। पूछने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। दोपहर को एसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेसवार्ता कर गुडवर्क का खुलासा किया। स्वाट टीम की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए फरार बदमाश व अन्य वारदातों के खुलासे पर काम तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, एसएचओ माधोटांडा इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed