{"_id":"6ab18ceac3f87b37c60c9e0c","slug":"fir-against-father-and-two-sons-in-case-of-murder-of-youth-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149325-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक की हत्या के मामले में पिता व दो पुत्रों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक की हत्या के मामले में पिता व दो पुत्रों पर प्राथमिकी
Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में युवक की हत्या कर हाथ-पांव बंधा हुआ शव खेत में फेंक में दिया गया था। मामले में युवक के पिता ने गांव के ही एक युवक, उसके दो बेटों व साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुरैनी निवासी हरगोविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा रोहित (28) शनिवार शाम को शौच के लिए खेतों की ओर गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वह बीमार रहता है इसलिए रात में खोजबीन बंद करने के बाद दवा खाकर सो गया। रविवार सुबह वह बेटे की तलाश में स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी परिषदीय विद्यालय के पास पुरुषोत्तम के खेत में बेटे का शव पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ-पांव बंधे हुए थे। इस पर उसने परिजन और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आरोप लगाया कि घटना के दो दिन पहले गांव के ही शिवपाल, उसके पुत्र अंकित, रविशंकर ने घर आकर बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों संग मिलकर बेटे की हत्या की है। भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में साइकिल चोरी के आरोप का विरोध करने में युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।