फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations underway to crack down on illegal mining; surveillance and checkpoints to be stepped up.

Panchkula News: अवैध खनन पर शिकंजा कसने की तैयारी, निगरानी और नाकाबंदी बढ़ेगी

Tue, 22 Sep 2026 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to crack down on illegal mining; surveillance and checkpoints to be stepped up.
अप्रैल से सितंबर 2026 तक 154 वाहन जब्त, 82.37 लाख जुर्माना वसूला, 103 एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

कालका और पंचकूला के 23 संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने निगरानी और नाकाबंदी बढ़ाने का फैसला लिया है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को तुरंत जब्त करने और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। संभावित खनन स्थलों पर नाकों की संख्या बढ़ाने के साथ 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है।
जिला माइनिंग अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार अप्रैल से सितंबर 2026 तक अवैध खनन के मामलों में 154 वाहन जब्त किए गए और 82 लाख 36 हजार 948 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अवैध खनन के मामलों में 17 एफआईआर दर्ज की गईं। वहीं, जब्त वाहनों का जुर्माना नहीं भरने पर 86 अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस तरह कुल 103 एफआईआर दर्ज हुईं।
विज्ञापन


इन इलाकों पर रहेगी खास नजर
डीसी सतपाल शर्मा ने कालका और पंचकूला उपमंडल के संवेदनशील इलाकों में नियमित औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कालका क्षेत्र के बुर्जकोटिया, जबरोट, दीवानवाला, बसौला, पपलोहा, नानकपुर, चरणीया, महताब माजरा, कीर्तपुर, कर्मपुर, नवानगर और रामपुर जंगी तथा पंचकूला क्षेत्र के रत्तेवाली, खेतपराली, रामपुर, काजमपुर, हरिपुर, खेड़ी बड़ौना, हंगोली, बतौड़, मौली, टोडा, नटवाल और रिहोड़ में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित साइटों और सील क्रशरों पर लगेंगे बोर्ड
उपायुक्त ने कहा कि आवंटित माइनिंग साइटों पर केवल सरकार के नियमों के अनुसार ही खनन किया जाए। निलंबित माइनिंग स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वहां खनन गतिविधि पर रोक की जानकारी स्पष्ट रहे। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को क्रशरों का औचक निरीक्षण करने और नियमों के खिलाफ संचालित क्रशरों पर नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सील किए गए क्रशरों पर भी सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।


पुलिस और खनन विभाग करेंगे संयुक्त निगरानी
डीसी ने खनन विभाग और पुलिस को आपसी समन्वय से नाकों की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अवैध खनन रोकने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed