फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Then uttered the attack by miscreants

मैनी गुलड़िया में पीड़ित के घर बदमाशों ने फिर बोला धावा

Wed, 15 Jul 2015 11:42 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Wed, 15 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
गांव मैनी गुलड़िया निवासी कटेश्वर सिंह के घर बदमाशों ने दोबारा धावा बोलने की कोशिश की। पहले से सतर्क घर वालों ने बदमाशों को देखकर हवाई फायरिंग शुरू की। जिस पर बदमाश जवाबी फायर करते हुए जंगल में भाग गए। बताते हैं कि इस दौरान बदमाशों ने करीब सात राउंड गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


छह जुलाई की रात बदमाशों ने कटेश्वर सिंह के घर धावा बोला था। बदमाश परिवार वालों को बंधक बनाकर 1.52 लाख की नगदी सहित पांच लाख के जेवर लूट ले गए थे। घटना के बाद पीड़ित के घर पर दो सिपाही रात में जाकर रुकते थे। मंगलवार की रात सिपाही गांव नहीं पहुंचे। रात करीब 12.30 बजे कटेश्वर सिंह के घर के पास स्थित गन्ने में बदमाश दिखाई दिए। इस पर कटेश्वर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाब में बदमाशों ने भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और खेतों में होते हुए जंगल में घुस गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। तमाम ग्रामीण शोर मचाने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश की मगर वे हाथ नहीं चढ़े। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रात में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर गई थी। फायरिंग आदि की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में गांव नहीं पहुंचे थे सिपाही
बदमाशों की चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लेकिन पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों के मुताबिक कटेश्वर सिंह के घर पड़ी डकैती के बाद दो-तीन दिन तक दो सिपाही आकर कटेश्वर सिंह के घर पर रुकते थे। मंगलवार की रात सिपाही न तो गांव में आए और न ही पीड़ित के घर पहुंचे। ग्रामीणों का मानना है कि परिवार के लोग सजग नहीं होते तो बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। वहीं एसओ ने कहा कि दो सिपाही मंगलवार की रात गश्ती पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed