{"_id":"00eba3ecf5de11e2310193ad32fc5380","slug":"the-young-man-threw-a-dead-body-near-the-canal-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर लाश नहर पटरी के पास फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर लाश नहर पटरी के पास फेंकी
पूरनपुर (पीलीभीत)
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पटरी के समीप झाड़ियों से पुलिस ने युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद किया है। उसकी गर्दन, दाएं कंधे, सिर और कान के पास धारदार हथियार से वार के गहरे निशान हैं। मृतक की टी-शर्ट और बनियान लाश के पास पड़ी थी। तमाम प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए। एसपी एके सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को युवक की शिनाख्त कराने, पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेने और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने गांव उदयकरनपुर निवासी किसान जगमोहन सिंह की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंगलवार को गेहूं की फसल की सिंचाई करने नौकर के साथ पहुंचे गांव उदयकरनपुर निवासी जगमोहन सिंह ने खेत के पास हरदोई ब्रांच नहर की पूर्वी पटरी से बाइफरकेशन जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। लाश के पास ही उसकी टी-शर्ट और बनियान पड़ी थी। युवक के पैरों में मोजे थे, जबकि उसके जूते और अन्य कपड़े गायब थे। शव के पास और सड़क पर खून पड़ा था। सिर, दाएं कंधे, गर्दन के पीछे और कान के पास धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सूचना पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। खोजी कुत्ता कुछ दूर जाकर रुक गया। एसपी एके सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
शव देखकर पुलिस ने मृतक को मुस्लिम बताया
पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और करके लाश यहां लाकर डाली गई है। हत्या आधी रात से पहले होने की आशंका है। पुलिस ने मृतक की उम्र करीब 25 साल बताते हुए उसके मुस्लिम होने का दावा किया।
विज्ञापन
आसपास घूमकर रुक गया खोजी कुत्ता
घटना के खुलासे को बुलाया गया खोजी कुत्ता पहले शव के पास गया फिर इधर-उधर चक्कर लगाने के बाद कुछ आगे जाकर रुक गया। इससे पुलिस उसके जरिए कोई क्लू हासिल नहीं कर सकी।
हरदोई ब्रांच नहर पर रहती है रोड गश्त
घटना स्थल के समीप आसाम रोड पर हरदोई ब्रांच नहर पर रात में अक्सर जाम लग जाता है। लिहाजा यहां रात को पुलिस तैनात रहती है। रात बारह बजे तक भी पुलिस मौजूद रही। उधर, दूसरी ओर बाइफरकेशन रोड पर रेलवे की हरदोई ब्रांच नहर की क्रासिंग है जो ट्रैफिक न होने पर शाम करीब आठ बजे बंद होकर सुबह खुलती है। ऐसे में हत्यारे अगर शव फेंकने आए तो किधर से और कब आए इसको लेकर लोग घटना स्थल पर चर्चा कर रहे थे।