फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man picked up by police interrogation

संदिग्ध को पुलिस ने पूछताछ को उठाया

Thu, 14 Jan 2016 11:18 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The young man picked up by police interrogation
अरमान उर्फ हैदर हत्याकांड में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए
विज्ञापन
हिरासत में लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक हैदर का मित्र है और घटना के दिन उसके साथ रहने की जानकारी मिली है। वहीं युवक को निर्दोष बताते हुए पिता के साथ कई लोगों ने इंस्पेक्टर से मिलकर उसे जेल न भेजने की मांग की है। इसको लेकर कोतवाली गेट पर पूरे दिन लोगों को जमावड़ा लगा रहा।

मोहल्ला चौक निवासी अरमान नौ जनवरी की शाम को घर से कुछ देर मेें लौटने की जानकारी अपनी मां नीलोफर को देकर निकला था। रविवार को उसका शव आसाम रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप नहर पटरी पास खाई में मिला था। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

 इस मामले में इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि हैदर हत्याकांड में साझीदारी, लेनदेन आदि विवाद के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के खुलासा को सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। उसके करीबियों आदि से भी पूछताछ  की गई।

उन्होंने बताया कि हैदर की घटना के दिन अंतिम बार मोबाइल पर नगर के एक व्यक्ति से करीब साढ़े छह बजे के बाद बात हुई थी। व्यक्ति कौन है उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हैदर का एक करीबी मित्र शक के घेरे में है। उसे पूछताछ को हिरासत में लिया गया है।

उधर, युवक को हिरासत में लिए जाने के विरोध मेें तमाम लोगों की भीड़ पूरे दिन कोतवाली गेट के समीप एकत्र रही। कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर से मिलकर हिरासत में लिए गए युवक को निर्दोष बताते हुए जेल न भेजने की अपील की।

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। उधर, युवक के पिता अलानूर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूछताछ के नाम पर हिरासत में लिए गए उसके बेटे पर थर्ड  डिग्री का प्रयोग करने का आरोप पुलिस पर लगाया है।

युवक के पिता ने कई लोगों के साथ कोतवाल से मिलकर बेटे से मिलवाने की अपील की। इस पर अलानूर को उसके बेटे से मिलवाने को पुलिस जीप में बिठाकर कहीं ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed