{"_id":"58236b9e4f1c1bc932b38fd5","slug":"the-young-man-has-sexual-relations-with-teenage-divyanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग किशोर से युवक ने किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग किशोर से युवक ने किया कुकर्म
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहला फुसलाकर एक दिव्यांग किशोर को नहर किनारे ले जाकर एक युवक ने हैवानियत दिखाई। किशोर से कुकर्म किया और धमकी देकर भगा दिया। दूसरे दिन किशोर से जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका 14 वर्षीय छोटा भाई मानसिक रुप से अस्वस्थ है। सोमवार रात करीब दस बजे मोहल्ले का एक 45 वर्षीय वर्षीय युवक किशोर को बहला फुसलाकर नहर किनारे ले गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने किशोर से कुकर्म किया। इसकी किसी से शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर डरा दिया। रात भर खामोश रहने के बाद दूसरे दिन दिव्यांग किशोर ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिसके बाद परिवार वाले थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि एक युवक ने मौखिक तौर पर थाने आकर छोटे भाई को ले लाकर इधर-उधर घुमाने की बात कही थी। कुकर्म को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया था। जिस पर उससे तहरीर में पूरी बात लिखित में देने को कहा गया। वह थाने से गया और अब तक वापस नहीं आया है। तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।