{"_id":"59f5c7c04f1c1b6f548b9b4b","slug":"the-young-man-going-to-take-brother-s-medicine-killed-the-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की दवा लेने जा रहे युवक को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की दवा लेने जा रहे युवक को मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
भाई की दवा लेने जा रहे बाइक सवार को दो युवकों ने रास्ते में रोक गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पेट में चाकू मार दिया। एक पुराने विवाद में हमला किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए घायल ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आवास विकास काशीराम आवास कॉलोनी निवासी मजदूर फरहद अली पुत्र नुसरत अली ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह बाइक से अपने भाई की दवा लेने के लिए बाजार जा रहा था। रास्ते में गल्ला गोदाम के पास पहुंचते ही अज्ञात युवकों ने उसको रोक गाली गलौज शुरू कर दी। बेवजह गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी ने पेट में चाकू मार दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। घायल ने बताया कि ईदगाह काशीराम कॉलोनी के कुछ लोगों से चल रहे पुराने विवाद में हमला किए जाने की आशंका जाहिर की है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।