फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman in front of the police station robbed

थाने के सामने महिला से लूट

Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
The woman in front of the police station robbed
थाने के सामने महिला से लूट
दवा लेकर बेटे के साथ घर लौट रही महिला को थाने के सामने लूट लिया गया। इस घटना को अंजाम बाइक सवार लुटेरों ने दिया। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। सूचना देने के बाद करीब 20 मिनट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने ठेका चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला देशनगर निवासी ब्रजमोहन सक्सेना की पत्नी शुक्रवार देर शाम गैस चौराहे के पास दवा लेने गईं थी। वहां से बेटे वंश के साथ पैदल घर लौट रही थीं। महिला थाना के सामने पहुंचते ही काली पल्सर मोटर साइकिल पर आये लुटेरे ने झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीन लिया। महिला के विरोध करने पर लुटेरे ने मंगलसूत्र पर झपट्टा मार दिया। इसमें मंगलसूत्र का पेंडल लुटेरे के हत्थे आ गया। लूटने के बाद लुटेरा बाइक पर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा करके लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लुटेरा भाग गया। फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लुटेरों को तलाशने के बजाय पीड़ित महिला से पूछताछ करने के बाद लौट गई। इसके बाद महिला ने ठेका चौकी जाकर तहरीर दी। चौकी प्रभारी ठेका रहमत खां ने बताया कि पहले भी दो छिनैती की वारदातें हुई थीं। लुटेरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed