फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman alleged misconduct Accused of attempting to

महिला ने लगाया दुराचार  के प्रयास का आरोप

Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The woman alleged misconduct Accused of attempting to
rape victim - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
गांव के युवक के खिलाफ दी नामजद तहरीर 
पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध, दोनों पक्ष आमने सामने

 महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट की गई। नामजद तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच कराई। जिसमें मामला संदिग्ध पाया गया है। जिस पर अब पुलिस दोनों पक्षों को आमने सामने कर सत्यता जानने में जुट गई है। इधर दोनों पक्ष समझौते के प्रयास कर रहे है। 

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात को वह घर पर अकेली थी। रात करीब 11 बजे गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया। इसके बाद महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। कमरे में ले जाकर दुराचार करने की कोशिश की गई। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट भी की। उधर दूसरे पक्ष का आरोप है कि मामूली कहासुनी होने पर महिला ने दुराचार के प्रसास की तहरीर दे दी है। महिला से नामजद तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने गांव जाकर पड़ताल की। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया है। दोनों के बीच मामूली मारपीट होने की बात गांव के लोगों द्वारा बताई गई। जांच की जा रही है। इसके अलावा दोनों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed