फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The victim's body was found hanging on a trap;

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हड़कंप

Wed, 24 May 2017 10:46 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 24 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
The victim's body was found hanging on a trap;
माौके पर माौजूद अाआसपास के लाोग
राजीव कालोनी निवासी पिंटू (35) पुत्र खेम सिंह का शव बुधवार सुबह अपने ही मकान में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। उत्तराखंड में रह रहे परिवार वालों का फोन आने पर बात कराने पहुंचे पड़ोसियों ने शव देखा तो चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कालोनी निवासी पिंटू पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था। वह अपने मकान में अकेला रहता था। आठ माह पहले पत्नी दोनों बच्चों को लेकर चली गई। उसका भाई गोविंद दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार सुबह उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र के निवासी उसके रिश्तेदारों का पड़ोसी के मोबाइल पर फोन आया। जिसमें पड़ोसियों ने पिंटू की मां की मौत होने की जानकारी दी। इस पर पड़ोस के लोग फोन पर रिश्तेदारों से उसकी बात करने के लिए मकान में घुसे। भीतर घुसते ही काफी दुर्गंध आ रही थी। कमरे में पहुंचते ही पिंटू का फंदे पर लटका शव देख चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आसपास के कई लोग मौके पर जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर यूपी 100 व सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दी गई है। शव 48 घंटे पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने भी दो दिन पहले शाम को पिंटू को छत पर देखा था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा था। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed