फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The truck crushed by the death of the mother and son, son injured

ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत, पुत्री घायल 

Sat, 30 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 30 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed by the death of the mother and son, son injured
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
रिछा तिराहे पर मार्ग क्रास कर रही इसी थाना क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी संतराम श्रीवास्तव की पत्नी 32 वर्षीय गीता देवी और उसके दो मासूम बेटों को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे गीता देवी और उसके छह वर्षीय पुत्र हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ साल की पुत्री सोनी घायल हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ट्रक पर पथराव कर तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जिला अस्पताल भेजकर घायल सोनी को सीएचसी भिजवाया। शवों को मौके से उठाने से नाराज लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया और बवाल शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होने पर मामले की जानकारी सीओ ने एसपी को दी। मौके पर कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई। एएसपी ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। तब जाकर आवागन शुरू हो सका।
विज्ञापन

गांव बिसेन निवासी संतराम ने बताया कि उनकी पत्नी का मायका बरेली के अटकटा में है। पत्नी गीता देवी, पुत्र हेमंत और पुत्री सोनी को साथ लेकर बहन की शादी में शामिल होने शुक्रवार को अटकटा गईं थी। शनिवार को गीता देवी बस से उतरकर बच्चों के साथ रिछा तिराहा पार कर रही थी। इसी बीच आए ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। जिससे पत्नी गीता देवी और पुत्र हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री सोनी घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने ट्रक चालक लखीमपुर निवासी राजीव को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। ट्रक पर पथराव कर तोडफ़ोड़ की। मौके पर आई पुलिस ने चालक को बमुश्किल बचाया और आनन-फानन में दोनों शवों को सरकारी जीप से जिला अस्पताल और घायल सोनी को सीएचसी भिजवाया। उधर शवों को मौके से उठाने से नाराज लोगों ने तिराहा बांस-बल्लियां और पुलिस बैरियर लगाकर अवरुद्ध कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोग दोनों शवों को मौके पर वापस लाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सीओ जेआर जोशी समेत अन्य पुलिस वालों ने भीड़ को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन लोग शवों को वापस न लाने तक जाम खोलने के लिए राजी नहीं हुए। हालात बेकाबू होते देख सीओ ने मामले की सूचना एसपी अनिल कुमार सिंह को दी। कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। एएसपी विकास कुमार वैद्य भी इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान के साथ क्यूआरटी लेकर मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने भीड़ को समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की , लेकिन भीड़ में शामिल कुछ लोग मामले को तूल देने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस ने सड़कों पर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। करीब तीन घंटे तक चला बवाल तब जाकर शांत हुआ। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों में अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। आरोपी ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

 
पत्नी और बेटे का शव देख बदहवाश हुआ संतराम 
गांव बिसेन निवासी संतराम के लिए शनिवार काला साबित हुआ। पत्नी व पुत्र की मौत से उसके  ऊपर मानों पहाड़ टूट पड़ा। वह किसी तरह जब मौके पर पहुंचा तो शवों को देखकर वह बदहवास हो गया। मौके पर पड़े मासूम और उसकी मां के शवों को देखकर लोगों की आंखे भी आसुओं से भर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिसेन निवासी संतराम ने बताया कि उसके बड़े भाई रामपाल की मौत हो चुकी है। भाई की मौत के बाद उसने अपनी भाभी गीता के साथ शादी कर ली थी। भाई से एक पुत्री 18 वर्षीय करिश्मा है। उससे दो पुत्र 10 वर्षीय अरविंद आठ वर्षीय सोनी और छह वर्षीय हेमंत हैं। उसके पास दो बीघा जमीन है। वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों और भतीजी की परवरिश करता है। शनिवार को हादसे में पत्नी और मासूम पुत्र की मौत ने उसे झकझोर दिया। हादसे की जब उसे खबर मिली तो वह एक बार तो आवाक सा रह गया। जैसे-तैसे मौके पर पहुंचा तो पत्नी और उससे कुछ दूरी पर पड़े पुत्र का शव देखकर वह बदहवाश हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे संभाला और दिलाशा दिलाते रहे। उधर गांव बिसेन में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट की तैयारी  
पीलीभीत। हादसे के बाद जाम लगाकर आवागमन रोके जाने के  मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस का काम है कि मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार कराना। रिछा तिराहे पर केलव लोगों ने इसी बात को लेकर जाम लगा दिया। उन्होंने बताया कि एसओ को जाम लगाने वाले लोगों को चिन्हित कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर सीओ जेआर जोशी ने बताया कि जाम लगाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed