{"_id":"66607b3b0be7cb535cc010ff1fb0d57a","slug":"the-teenager-entered-the-house-rape-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश
ghunghacai
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर 15 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने और रेप का प्रयास करने का आरोप लगया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह रविवार को अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। पुत्री घर पर अकेली थी। रात में गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की और रेप करने की कोशिश की। पुत्री के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। उन्होंने घटना की तहरीर बलरामपुर चौकी पुुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज भोला सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि घटना सत्य पाई जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन