{"_id":"571514074f1c1b354f8b463a","slug":"the-sleeping-house-thief-and-pick-up-the-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले सोते रहे चोर बटोर ले गए माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वाले सोते रहे चोर बटोर ले गए माल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचयात गुलड़िया भिंडारा मझोला के वार्ड नंबर नौ निवासी नन्हे अंसारी परिवार के साथ घर में सोते रहे और चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए और नगदी-जेवर सहित एक लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
वार्ड संख्या नौ निवासी नन्हे अंसारी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में बने बरामदे में सो रहे थे। दीवार कूदकर चोर किसी समय घर में घुस आए। चोर बक्से में रखे 25 हजार रुपये, सोने की एक जोड़ी झुमकी, 14 तोला चांदी की पायल सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। आहट होने पर जब पत्नी की आंख खुली और शोर मचाया तो चोर भाग निकले। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।