फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The seller will keep the entire data including the seller's video

जेवर बेचने वाले का वीडियो समेत पूरा डाटा रखेंगे व्यापारी

Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी या लूट के जेवर अपराधी के लिए अब आसान नहीं होगा। न ही गुपचुप तरीके से जेवर खरीदने के बाद सराफा कारोबारी अपनी जवाबदेही से बच सकेंगे। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा ने रणनीति बनाई है। एसपी ने चोरी का माल खरीदने वाले सराफा कारोबारियों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिम्मेदारी तय की है। चोरी और लूट की घटनाओं के खुलासे के दौरान अक्सर पुलिस जेवरों की बरामदगी कम होने का बहाना सराफा कारोबारियों को बेचने का बनाती ह। मगर चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा व्यापारी को बतौर आरोपी कार्रवाई के घेरे में नहीं लिया जाता। इसको लेकर अक्सर व्यापारियों का विरोध पुलिस को झेलना पड़ता है। अब सराफा कारोबारी को जेवर बेचने वाले का नाम-पता और सोना बेचने की वजह भी पूछनी होगी। मोबाइल से बेचने वाले का वीडियो बनाने के साथ टाइमिंग भी दर्ज करने होगी। इससे जरूरत पर उसकी उपस्थिति प्रमाणित की जा सके। प्रत्येक माह पुलिस व्यापारियों के पास जाकर जेवर की खरीद फरोख्त करने वालों का डाटा कब्जे में लेगी और इसको अपने कंप्यूटर पर फीड करेगी। औचक चेकिंग कर इसके पालन को लेकर बरती जा रही गंभीरता का भी आंकलन अफसर खुद करेंगे। चोरी और लूट की घटनाओं के बाद आरोपियों की शिनाख्त के लिए बनाए गए वीडियो की मदद ली जाएगी। बेवजह बार-बार जेवर बेचने आने वाले भी पुलिस के रडार पर रहेंगे। ऐसा करने से माना जाएगा कि व्यापारी ने जेवर खरीदने से पहले पड़ताल की। इन नियमों की अनदेखी या फिर अवैध तरीके से जेवर खरीदने वाले व्यापारी पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed