{"_id":"b1e256b0dc0540dfceee4acf4b7a6b0d","slug":"the-police-recorded-the-other-day-reported-fatal-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दूसरे दिन दर्ज की जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दूसरे दिन दर्ज की जानलेवा हमले की रिपोर्ट
Bisalpur
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को देर शाम बरेली रोड पर ईंट भट्टे के पास रंजिशन एक ग्रामीण को मारी गई गोली थी। इस मामले में दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी महेश चंद्र ने बताया कि वह नगर के मोहल्ला सरांय के एक मकान में किराए पर रहता है। गांव गोबल में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा कार्य करता है। गांव गोबल का एक ग्रामीण उससे रंजिश मानता है। शनिवार को देर शाम जब वह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से बीसलपुर आ रहा था, तभी रास्ते में ईंट भट्टे के पास पीछे से बाइक द्वारा आए उस ग्रामीण ने जानलेवा हमला कर तमंचे से गोली चला दी, जो उसकी पीठ के दाएं हिस्से में लगी।
गोली मारने के बाद हमलावर भाग गया था। महेश ने उसी समय कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी थी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था तथा हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि महेश की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव गोबल निवासी बच्चू लाल को नामजद किया गया है।