फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police catch pits speculative addicts , Hungama

सट्टा पकड़ने गई पुलिस से भिड़ा नशेड़ी, हंगामा

Mon, 05 Sep 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 मुखबिर की सूचना पर काला मंदिर के एक नामचीन सटोरिये को पकड़ने गई पुलिस से एक नशेड़ी भिड़ गया। सिपाहियों से धक्का-मुक्की कर गाली गलौज शुरू कर दी। इस बीच हाथ आया सटोरिया मौका पाकर भाग निकला। सिपाहियों की सूचना पर थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा और सख्ती से नशेड़ी को सबक सिखाया। बाद में सटोरिये की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिल सका। 
विज्ञापन

रविवार देर शाम सुनगढ़ी थाने के दो सिपाही काला मंदिर के एक सटोरिये को पकड़ने के लिए लेखराज चौराहा के पास पहुंचे। पुलिस ने सटोरिए को पकड़ा और तलाशी लेने लगी। इस बीच पास से गुजर रहा एक नशेड़ी सिपाहियों से भिड़ गया। बेवजह टक्कर मारने की बात कहकर सिपाहियों से गाली गलौज करने लगा। समझाने के बाद भी नशेड़ी नहीं माना तो सिपाहियों ने थाना पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद कुछ ही देर में सुनगढ़ी थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद नशेड़ी को खाकी ने सख्ती से सबक सिखाया। हालांकि पुलिस और नशेड़ी के बीच हो रहे हंगामे का फायदा उठाकर सटोरिया मौके से भाग गया। जिसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट आई। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि नशे में धुत एक युवक पुलिस से उलझ गया था। बाद में उसके व परिवारीजनों के मांफी मांगने पर उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। पुलिस से अभद्रता नहीं, सिर्फ कहासुनी नशे में आरोपी ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed