फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The net open workshop Cash and goods made

वर्कशॉप का जाल खोलकर नकदी और सामान उड़ाया

Sat, 21 Nov 2015 11:38 PM IST
पूरनपुर (पीलीभीत)
पूरनपुर (पीलीभीत) Updated Sat, 21 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The net open workshop Cash and goods made

विज्ञापन
 वर्कशॉप में पीछे से छत पर चढ़कर जाल के बोल्ट खोलकर चोर चार हजार रुपये सहित साठ हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। वर्कशॉप में चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बसंपुर नौनेर निवासी रंजीत सिंह की वर्कशॉप नगर के पीलीभीत रोड पर है। रंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वर्कशॉप बंद कर घर चला गया। शनिवार को सुबह माधोटांडा निवासी कर्मचारी अनिल को वर्कशॉप खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में पीछे बने गोदाम के जीना के जाल में अंदर से बोल्ट कसे थे। गोदाम के पीछे से छत पर चढ़े चोरों ने जाल के बोल्ट खोलकर गोदाम और वर्कशाप मेें प्रवेश किया। चोर वर्कशॉप में एक रजिस्टर में रखी चार हजार रुपये की नकदी, गरेंडर, टूल सहित करीब साठ हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर घटना को अंजाम देने के बाद वर्कशॉप में पड़े रस्से में गांठें लगाकर छत से पीछे की ओर से भाग गए। वर्कशॉप स्वामी ने बताया कि चोर इससे करीब चार माह पहले भी वर्कशॉप के ताले तोड़कर करीब सत्तर हजार रुपये की संपत्ति चुरा ले गए गए थे, लेकिन पुलिस उसका भी कोई सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed