{"_id":"57b749fc4f1c1b162d6eb11c","slug":"the-lawyer-s-wife-srebajar-coil-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की पत्नी से सरेबाजार कुंडल, नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील की पत्नी से सरेबाजार कुंडल, नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
मोहल्ला रामबंगला निवासी वकील प्रमोद गंगवार की पत्नी कमला देवी से शुक्रवार को मेन मार्केट में दो सशस्त्र बदमाशों ने कुंडल और चार हजार की नकदी लूट ली। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कमला देवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बच्चों के कपड़े खरीदने बाजार गई थीं। मठिया चौराहे पर पहले से खड़े दो बदमाशों में से एक ने उनका पर्स छीन लिया। उसमें चार हजार रुपये थे। दूसरे बदमाश ने झपट्टा मारकर दोनों कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए। अचानक हुए हमले से वह हड़बड़ा र्गइं। कमला देवी ने हिम्मत कर एक बदमाश को पकड़ भी लिया लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया।
कमला देवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर जब तक माजरा समझा तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए। कमला देवी ने फोन कर अपने पति को घटना की जानकारी दी। उनके आने पर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मामले की जंाच की जा रही है।