{"_id":"5856da474f1c1b8e67c05ff8","slug":"the-lawsuit-was-filed-at-the-court-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ गैंगरेप का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ गैंगरेप का मुकदमा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि 21 फरवरी 2015 की शाम आठ बजे गांव के ही सोहरत मदार, असरत व राशिद पुराने विवाद को लेकर घर में घुस आए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद आरोप है कि तीनों ने दुष्कर्म किया। पति के आने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। कोतवाल योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन