{"_id":"574888084f1c1ba525690b4f","slug":"the-first-victim-of-dowry-shelter-now-under-pressure-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दहेज पीड़िता को दी पनाह, अब शादी का दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दहेज पीड़िता को दी पनाह, अब शादी का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 27 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से अलग रह रही एक महिला को पहले उसकी मौसी ने अपने घर में पनाह दी और उसको न्याय दिलाने के लिए हिम्मत बंधाती रही और अब वही मौसी उसके लिए मुसीबत बन गई है। आरोप है कि मौसी अपने बेटे से जबरन शादी कराना चाहती है। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले फर्रूखाबाद के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उससे दहेज की मांग शुरू कर दी गई। दो साल पहले उसको पीटकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह अपनी मौसी के घर आकर रह रही है। पति से चल रहा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि अपने साथ बेटी की तरह मौसी रखती रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपने बेटे से उसकी शादी कराने का दबाव बना रही है। इसके लिए उससे जबरदस्ती भी की जा रही है। महिला ने मौसी के खिलाफ शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने पूरनपुर पुलिस को मौके पर जाकर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।