फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The death of the young man slip by train

देवहा नदी में कूदने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:34 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 30 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man slip by train
भाई से किसी बात को लेकर हुए विवाद से नाराज होकर देवहा नदी में कूदकर
विज्ञापन
आत्महत्या करने गए शहर कोतवाली के मोहल्ला खकरा निवासी रवि सक्सेना के देवहा पुल पर अचानक ट्रेन आने से दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

मोहल्ला खकरा निवासी रवि सक्सेना ने बताया कि उसके ही एक भाई से सोमवार की सुबह विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह सुबह करीब आठ बजे देवहा नदी में जाकर जान खो देने की बात कहकर घर से निकला था।

वह ईदगाह रेलवे क्रासिंग के आगे स्थित देवहा नदी के पुल के बीचों बीच पहुंचा था कि उसी बीच बरेली की ओर से बरेली-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन आते देख रवि सक्सेना दोनों पटरियों के बीच लेट गया। उसके ऊपर से गुजरी ट्रेन से उसके दोनों पैर कट गए।

यह देखकर देवहा पुल के दूसरे छोर पर रेल पटरी पर काम कर रहे गैंग संख्या 47 एलके में शामिल कीमैन सहीद अहमद, वशिष्ठ कुशवाहा, हरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए।

कर्मचारी तड़प रहे रवि सक्सेना को ट्रैक से हटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई। कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे उठाकर पुल के पिलर पर पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

 मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed