फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The brutal murder of his wife on suspicion of illicit relations

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की नृशंस हत्या

Thu, 29 Sep 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The brutal murder of his wife on suspicion of illicit relations
हत्या - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
अवैध संबंधों के शक में 45 वर्षीय महिला की उसके पति ने ही नृशंस तरीके से हत्या कर दी। वह महिला को खेत पर ले गया। वहां पहले लाठी से बेरहमी से पीटा और फिर तेजाब डाल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात खेत पर पहुंचे बेटे ने मां का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। बेटे की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मन नगर की 45 वर्षीय मुन्नी बेगम को बुधवार सुबह उनका पति नासिर अंसारी तिल की फसल काटने के बहाने खेत पर ले गया। देर शाम तक मुन्नी और नासिर घर नहीं लौटे तो उनके बेटे इसराइल ने मुन्नी के मोबाइल पर कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। इस पर इसराइल खेत पर पहुंचा तो वहां मुन्नी का शव पड़ा था। इसराइल के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान रामाज्ञा उर्फ गुड्डू की सूचना पर एसओ हजारा जसपाल सिंह ग्वाल भी मौके पर पहुंच गए। इसराइल ने पुलिस को बताया कि उसका पिता नासिर मां के चरित्र पर शक करता था। आए दिन मारपीट करता था। सुबह दोनों साथ घर से साथ निकले थे, लेकिन पिता का घटना के बाद से कोई सुराग नहीं है। बेटे ने पिता पर बहाने से खेत पर ले जाकर पहले लाठियों से पीटने, फिर तेजाब डालकर मां की हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मौके से पुलिस ने खून सनी लाठी, दो हसिया और नासिर की साइकिल बरामद की है। 
विज्ञापन


सहज, सरल स्वभाव की थी मुन्नी 
मुन्नी बेगम बेहद सरल और सहज स्वभाव की महिला थीं। उनके चार बेटे जियाउल, इसराइल, नूरुल, ताजिम अविवाहित हैं। दो बेटियों रेशमा और आशिमा की शादी हो चुकी है। पति के अक्सर प्रताड़ित करने और आएदिन मारपीट करने का कभी मुन्नी ने गांव में किसी से जिक्र नहीं किया। वह हर किसी से हंस कर बात करती थीं। इसे लेकर ही उनका पति नासिर शक करता था। दिन में जब भी वक्त मिलता था, मुन्नी पास-पड़ोस में चली जाती थीं। कभी पड़ोस की महिलाएं उनके घर आ जाती थीं। नासिर यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाता था। बातबात पर वह मुन्नी की पिटाई करने लगता था। गांव का कोई व्यक्ति अगर बीच-बचाव की कोशिश करता तो उससे ही मुन्नी के संबंधों का आरोप लगा देता। इस बात से पूरा गांव वाकिफ था। यही कारण था कि मुन्नी और उसके बच्चों से तो लोग बात करते थे लेकिन नासिर बात करना कोई पसंद नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध के शक में पति ने महिला की हत्या की है। बेटे की तहरीर पर आरोपी नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जसपाल सिंह ग्वाल, एसओ हजारा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed