फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager hostage Rape three days

बंधक बनाकर किशोरी  से तीन दिन तक रेप

Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को उसी के गांव के दो भाई घर से उठा ले गए और तीन दिन तक बंधक बनाकर रेप किया। तीसरे दिन वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना बताई। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बता रही है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता के अनुसार 25 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने गए थे। घर पर पुत्री अकेली थी। सुबह नौ बजे उसकी ही बिरादरी के दो सगे भाई हरिचरन और संतराम घर में घुस आए और पुत्री को अगवा कर अपने घर ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि हरिचरन ने पुत्री के साथ दुराचार किया। इस बीच उन्होंने पुत्री की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 27 मार्च की शाम को पुत्री किसी तरह आरोपियों के घर से निकलकर घर पहुंची और घटना बताई, जिससे परिवार के लोग दंग रह गए।
विज्ञापन

 परिवार वाले उसे शाम को ही थाने लेकर गए और तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को किशोरी के पिता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया जा रहा है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed