फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager again, refused to undergo a medical rape victim

गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने फिर किया मेडिकल कराने से इंकार

Mon, 19 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला सुलझता दिखाई नहीं दे रहा। दुबारा जिला अस्पताल ले जाने पर पीड़ित किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया। जहानाबाद क्षेत्र की दलित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के माकू व परविंदर के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, गैंगरेप, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तीन दिन पूर्व पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। अस्पताल पहुंचकर किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया था। मगर उसकी मां ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया था। सोमवार को जहानाबाद पुलिस किशोरी को जिला महिला अस्पताल दुबारा ले गई। वहां पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी किशोरी मेडिकल कराने को राजी नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की उम्र की जांच के लिए एक टेस्ट कराया है। किशोरी के मुकदमे में वादी होने और मेडिकल कराने से इंकार करने पर गुत्थी उलझ गई है। 

गैंगरेप पीड़ित ने सोमवार को भी मेडिकल नहीं कराया। उसकी उम्र का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को एक पैनल गठित कर कार्रवाई कराई जाएगी। मेडिकल न कराने की जिद को लेकर अफसरों से बातचीत की जा रही है। ताकि अग्रिम कार्रवाई का रुख तय किया जा सके। 
विज्ञापन

निशांत शर्मा, सीओ जहानाबाद  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed