फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher rape, report report

घर मेें घुसकर शिक्षक ने छात्रा से किया बलात्कार, रिपोर्ट

Mon, 08 May 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 08 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
 परिवार वालों की गैरमौजूदगी में एक शिक्षक ने घर में घुसकर छात्रा से बलात्कार किया। इस बीच पहुंचे परिवार वालों ने शिक्षक को दबोच लिया। पुलिस ने छात्रा की ओर से शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नगर के एक मोहल्ला की छात्रा नगर के ही इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। छात्रा का भाई अपने पिता को दवाई दिलवाने पीलीभीत गया था। छात्रा के घर में अकेला होने की जानकारी पर शिक्षक आशुतोष अवस्थी उसके घर जा धमका। आरोप है कि शिक्षक ने धमकाकर छात्रा को कब्जे में ले लिया औ उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान छात्रा का भाई व पिता घर आ गए। घर का दरवाजा बंद होने पर बमुश्किल दरवाजा खुलवाया गया। दोनों ने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर डायल 100 और बाद में प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ बलात्कार, पास्को एक्ट और एससीएसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक आशुतोष अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed