फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tap mechanic's missing seven-year-old son

नल मिस्त्री का सात वर्षीय पुत्र लापता 

Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
घर से खेलने के लिए निकला नल मिस्त्री का सात वर्षीय पुत्र लापता हो गया। पंद्रह दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। घरवालों का आरोप है कि गरीब होने के कारण पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। घरवालों ने एएसपी से मुलाकात कर बेटे की बरामदगी की मांग की है। 
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दियूनी केसरपुर निवासी गंगाधर शर्मा नल मिस्त्री हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। इसके चलते पत्नी नीमा लोगों के घरों में काम करती है। नल मिस्त्री का सात वर्षीय बेटा राहुल 27 अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे मां यशवंतरी देवी मंदिर के पास खेलने गया था। इसके बाद से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पंद्रह दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू नहीं की है। पीड़ित घरवालाें ने एएसपी से मुलाकात कर बेटे की बरामदगी की मांग की है। कोतवाल भरत गौतम ने बताया कि सिविल लाइन चौकी पुलिस से मामले की जानकारी की गई है। पीड़ित चौकी पर ही गए थे। चौकी पुलिस को बच्चे के घर वालों से संपर्क  करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed