फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanakpur highway pick-Xylo Bhidin

टनकपुर हाइवे पर पिकअप-जायलो भिड़ीं

Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur highway pick-Xylo Bhidin
टनकपुर हाइवे पर पिकअप-जायलो भिड़ीं - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
टनकपुर हाइवे पर पिकअप और कार की गौहनिया चौराहा पर भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। दूसरे दिन सुबह वाहनों के चौराहा पर खड़े होने से जाम की समस्या बनी रही। 
विज्ञापन

हादसा रात करीब पौन बजे हुआ। टनकपुर की ओर से एक पिकअप सवारी लेकर नवाबगंज को जा रही थी। इधर गांधी स्टेडियम की ओर से कार आ रही थी। गौहनिया चौराहा पर पहुंचते ही दोनों वाहन टकरा गए। इससे जहानाबाद निवासी आरिफ (35) पुत्र हनीफ, बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र के अधकटा नजराना गांव निवासी महेंद्र (40), राम सिंह (36), आकाश (20), संतोष (35) घायल हो गए। शुक्रवार सुबह वाहनों के हाइवे पर पड़ा होने से जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक व सिविल पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। कार्यवाहक एसओ सुनगढ़ी इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed