फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tamaa Teka, brother looted on the sister's monument

बहन की कनपटी पर तमंचा टेका, भाई से लूटपाट

Fri, 10 Mar 2017 10:41 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 10 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
बहन के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने लालपुर नहर के पास रोक लिया। मारपीट कर पीड़ित से पांच हजार रुपये लूट लिए। धक्का मुक्की के दौरान एक बदमाश का नकाब उतर जाने के कारण पहचान हो गई। इसके आधार पर तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के भौना गांव निवासी रमेश पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वह अपनी बहन नंदकिशोरी के साथ पीलीभीत गया था। काम निपटाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लालपुर नहर के पास पहुंचते ही तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसको रोक लिया। एक बदमाश ने बहन की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके अलावा दो बदमाश लाठी से मारपीट करते रहे। आरोप है कि पांच हजार रुपये नगदी व मोबाइल लूट लिया। धक्का मुक्की के दौरान बदमाश के चेहरे से नकाब हटने पर उसकी पहचान हो सकी। मारपीट व लूट के आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर जहानाबाद राकेश सिंह ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध निकला है। शिकायतकर्ता का दो दिन पहले सुंदरपुर के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इन्हीं तीनों के नाम वह तहरीर में नामजद कर रहा है। दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर ही लूट की कहानी रची गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed