{"_id":"58e27feb4f1c1b3a465b53ae","slug":"tahsil-karmi-routinely-beaten-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कर्मी को सरेआम सड़क पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील कर्मी को सरेआम सड़क पर पीटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष की मदद करने करने का आरोप लगाकर दूसरे पक्ष ने एक तहसील कर्मचारी की सड़क पर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। जहां पुलिस के सामने दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मामला शांत हुआ। रंगीलाल चौराहा निवासी एक व्यापारी का अपने रिश्तेदार से जमीन का विवाद पिछले सात महीने से तहसीलदार सदर के यहां विचाराधीन है। एक पक्ष का आरोप है कि तहसील का एक कर्मचारी दूसरे पक्ष की मदद कर रहा है। इसी के चलते उनके साथ अभद्रता की जाती है। इसके पीछे तहसील कर्मचारी की दूसरे पक्ष से साठगांठ बताई जाती है। रविवार रात करीब दस बजे आरोपी तहसील कर्मी को एक पक्ष के घर से निकलते देखा गया। तभी व्यापारी व उसके परिवार के लोगों ने तहसील कर्मी पर शराब लेने को आने का आरोप लगाकर गाली गलौच की। तभी तहसील कर्मी ने फोन करके अपने साथी बुला लिए। दोनों ओर से भीड़ जमा होने पर मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर दोनों को कोतवाली ले जाया गया। जहां कोतवाल के सामने भी दोनों के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि पुलिस के सख्ती दिखाने पर मामला शांत हो सका। देर शाम दोनों के बीच सुलह हो गई।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों को थाने लाई थी। तहसील कर्मचारी पर एक पक्ष को मदद पहुंचाने का आरोप था। देर रात दोनों में सुलह होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।- ख्यालिराम आदित्य, शहर कोतवाल
विज्ञापन
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों को थाने लाई थी। तहसील कर्मचारी पर एक पक्ष को मदद पहुंचाने का आरोप था। देर रात दोनों में सुलह होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।- ख्यालिराम आदित्य, शहर कोतवाल
विज्ञापन