{"_id":"573371b04f1c1bf120919cb2","slug":"sword-cane-juice-seller-marie-cloth-merchant-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी ने जूस विक्रेता को गुप्ती मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी ने जूस विक्रेता को गुप्ती मारी, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जलभराव को लेकर हुए विवाद में कपड़ा व्यापारी ने जूस विक्रेता से पहले गाली गलौज की। बाद में दुकान के भीतर से गुप्ती लाकर उस पर कई वार किए। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पु़लिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी प्रेमनरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लोटन महाराज चौराहा के पास जूस का ठेला लगाता है। बुधवार सुबह ठेला लेकर पहुंचा तो वहां पानी भरा था। इस पर वह झाड़ू से पानी निकालने लगा। इसी बीच पास के कपड़ा व्यापारी अनिल लोधी ने आकर बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इतने वह दुकान से गुप्ती निकाल लाया और सिर पर कई वार किए। इससे प्रेमनरायन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। कोतवाल भरत गौतम ने बताया कि प्रेमनरायन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।