फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sweet shop and police scuffle

मिठाई दुकानदार और पुलिस में हाथापाई

Fri, 03 Apr 2015 12:17 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 03 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ के लिए कोतवाली चलने की बात कहने पर एक मिष्ठान विक्रेता और पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। बाद में पुलिस दुकानदार को जीप में डालकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


कोतवाली के दो पुलिस कर्मी गुरुवार को किसी मामले में पूछताछ करने के सिलसिले में मोहल्ला बाजार कटरा के एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर पहुंची और उससे कोतवाली चलने को कहा। मिष्ठान विक्रेता ने कहा कि जब तक पुलिस उसे थाने ले जाने का कारण नहीं बताएगी तब तक वह कोतवाली नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने उसे जबरदस्ती कोतवाली ले जाने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। बात बढ़ी तो मिष्ठान विक्रेता और पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने कोतवाली से फोर्स मंगा लिया। उसके बाद पुलिस कर्मी मिष्ठान विक्रेता को जीप में डालकर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर दुकान के सामने काफी भीड़ लग गई थी। कोतवाली के पुलिस उपनिरीक्षक देवेश कुमार ने बताया कि मिष्ठान विक्रेता के परिवार के एक सदस्य ने उनके विरुद्ध तहरीर दी है। इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने मिष्ठान विक्रेता द्वारा पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed