{"_id":"6afc9f88a79731d300020a34","slug":"family-members-of-the-deceased-tractor-driver-refused-to-perform-his-last-rites-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169562-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रैक्टर चालक के शव का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रैक्टर चालक के शव का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार
Wed, 18 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
चांदा। घूरीपुर गांव में सोमवार को छप्पर के नीचे मिले ट्रैक्टर चालक अमन गौतम के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। परिजन घटना का खुलासा करने की मांग पर अड़ गए।
परिजनों ने बताया कि अमन रविवार रात घर से निकले थे। सोमवार सुबह उनका शव सामुदायिक प्रसाधन के पीछे स्थित छप्पर के नीचे पड़ा मिला था। मृतक की मां जानकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घर पर शव पहुंचने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि अमन के मोबाइल पर लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे।
परिजनों ने कहा कि वारदात का खुलासा होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने और अंतिम संस्कार के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।