{"_id":"6afc9f6e8156ba95f3040469","slug":"family-remained-asleep-while-jewelry-worth-eight-lakh-was-stolen-from-the-house-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-172033-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सोता रह गया परिवार, घर से आठ लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सोता रह गया परिवार, घर से आठ लाख के गहने चोरी
विज्ञापन
स्वाहण में आधी रात को वारदात, मंदिरों और मोबाइल टावरों के बाद अब घर को बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट में चोरी की लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। हनुमान और शनि मंदिर में चोरी तथा गरामोड़ में मोबाइल टावरों को निशाना बनाने के बाद अब चोरों ने ग्राम पंचायत स्वाहण में एक घर में सेंधमारी की है। गांव स्वाहण में एक पूर्व सैनिक के घर से करीब आठ लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी हो गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। पूर्व सैनिक मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। मध्य रात्रि कमरे के भीतर से कुछ आवाजें सुनाई दीं। उठकर देखने पर अंधेरे में किसी के भागने की आहट सुनाई दी। इसके बाद अन्य कमरों में जाकर देखा तो कुछ कमरे खुले हुए थे। जांच करने पर कमरे में रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। उन्होंने आसपास के लोगों को भी जगाया, लेकिन तब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत स्वाहण की प्रधान अमरजीत कौर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। इससे पहले भी आसपास के क्षेत्रों में मंदिरों और मोबाइल टावरों में चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। उधर, घटना की शिकायत पुलिस थाना स्वारघाट में दर्ज करवाई गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
कोट
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। चोरी में संलिप्त लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर