{"_id":"d1fa36c401fd70cb3fca7162dfb5f134","slug":"suv-collision-innocent-death-highway-blocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से मासूम की मौत, हाइवे जाम किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो की टक्कर से मासूम की मौत, हाइवे जाम किया
पीलीभीत।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर हाइवे पर स्कार्पियो की चपेट में आकर सड़क पार कर रहा गांव जंगरौली
विज्ञापन
पुल निवासी चुन्नीलाल के पांच वर्षीय बेटे अवनीश की मौके पर मौत हो गई।
इससे गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन
किया। ग्रामीणों ने हाइवे पर गन्ने की पताई, पुआल आदि एकत्र कर आग लगा दी
और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक
अधिकारियों ने बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया और जाम
खुलवाया। इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे हाइवे पर वाहनों का आवागमन ठप रहा।
पुलिस ने स्पार्कियो को बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
गांव जंगरौली पुल निवासी चुन्नीलाल का पांच वर्षीय पुत्र बीसलपुर हाइवे पार कर रहा था। दोपहर करीब तीन बजे बीसलपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे मासूम की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
आक्रोषित ग्रामीणों ने हाइवे पर पुआल और गन्ने की पताई डालकर आग लगा दी। हालात बेकाबू होते देख मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। एडीएम अजयकांत सैनी, सीओ सिटी यशवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आदि भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाने सहित कई मांगे की। अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक हाइवे जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो को बरामद कर उसके चालक को हिरासत मेें लिया है। परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।