{"_id":"6af88555e4490a8f98033a0e","slug":"youth-assaulted-after-being-bumped-into-while-dancing-to-dj-music-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202968-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीजे पर नाचते समय धक्का लगने पर युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीजे पर नाचते समय धक्का लगने पर युवक से मारपीट
Sat, 14 Nov 2026 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
तिवारी गांव में शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद, तीन युवकों पर हमला करने का आरोप
बीच-बचाव कर लोगों ने छुड़ाया, घायल की शिकायत पर किहार थाने में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तिवारी गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस पर तीन युवकों ने सोनू कुमार की पिटाई कर दी। घायल की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार सोनू कुमार पुत्र माधो राम निवासी भियोडका, डाकघर पणताह ने शिकायत में बताया कि वह रात करीब 10 बजे तिवारी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। डीजे पर नाचते समय गलती से उसका धक्का पंकज कुमार को लग गया। इस पर पंकज ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पंकज के साथ मौजूद दो अन्य युवकों ने भी उस पर हमला किया। समारोह में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।
इसके बाद सोनू ने पुलिस थाना किहार में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घायल का मेडिकल करवाया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा।