{"_id":"57cdb0f14f1c1bb03031830c","slug":"suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-to-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के आगे कूदकर बाइक सवार अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे जसवीर सिंह ने शव की शिनाख्त माधोटांडा के गांव तुलसीपुर निवासी रंजीत सिंह के रूप में की। घटना पूरनपुर-दुुधियाखुर्द के बीच गांव सिमरिया के पास सोमवार को शाम करीब चार बजे की है। स्टेशन मास्टर राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पीलीभीत से मैलानी जा रही ट्रेन संख्या 52221 गांव सिमरिया के पास पहुंची थी। इस दौरान रेलवे लाइन किनारे खड़े शख्स ने बाइक लाइन के किनारे छोड़कर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ट्रेन रुक गई। ट्रेन के गार्ड ने अधेड़ के शव और बाइक यूपी 26 टी 8084 को ट्रेन पर लदवाकर दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पहुंचे जसवीर सिंह ने शव की शिनाख्त अपने चाचा गांव तुलसीपुर निवासी रंजीत सिंह के रूप में की। जसवीर ने बताया कि चाचा किसी काम से बाइक से घर से सोमवार को निकले थे। आत्महत्या की वजह जसवीर नहीं बता सका। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि मामले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन