फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugar cane workers and farmers in purchasing center assault

गन्ना क्रय केंद्र कर्मचारी और किसान में मारपीट

Fri, 24 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 24 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल गेट स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर ट्राली खड़ी करने पर ट्राली मालिक और क्रय केंद्र कर्मचारी में पहले कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद किसानों ने इस मामले में कर्मचारी को दोषी बताते हुए हंगामा किया। इससे क्रय केंद्र पर करीब एक घंटे तक गन्ने तक तौल ठप रही। गांव कासिमपुर निवासी अरविंद कुमार ने शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे किसान सहकारी चीनी मिल गेट स्थित क्रय केंद्र पर अपनी गन्ने से भरी ट्राली खड़ी कर दी थी। क्रय केंद्र कर्मचारी जमाल अहमद ने अरविंद से ट्राली सही ढंग से खड़ी करने को कहा। अरविंद ने कहा कि ट्राली सही खड़ी है। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों लोगों में पहले गालीगलौज और बाद में हाथापाई होने लगी। इसी बीच गन्ना तुलवाने आए अन्य तमाम किसान मौके पर जमा हो गए। किसानों ने इस मामले में अरविंद को निर्दोष और जमाल को दोषी ठहराते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर सीसीओ सेवकराम सिंह और गन्नाधिकारी नीरज शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाकर किसानों को शांत किया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद करीब एक घंटे बाद गन्ने की तौल शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed