{"_id":"0604da39023b638061c7c6f539059e5c","slug":"students-falling-heavily-on-police-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही छात्राओं पर पड़ रही भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की लापरवाही छात्राओं पर पड़ रही भारी
पीलीभीत।
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के आयुर्वेदिक चौराहा के निकट एक स्कूल की छात्राएं कई दिनों से शोहदों से परेशान हैं। शोहदे स्कूल आते-जाते छात्राओं पर सिर्फ फब्तियां ही नहीं कसते बल्कि उनके साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। कई छात्राएं लोकलाज के चलते खून का घूंट पीकर चुप हो जाती हैं। इससे पहले सरेराह छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले कोतवाली में दर्ज भी हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस शोहदों पर लगाम नहीं कस पा रही है।
स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय शोहदे शहर कोतवाली के आयुर्वेदिक कॉलेज तिराहा और उसके आसपास जमा हो जाते हैं। वे छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं और पीछा कर मौका पाकर छेड़छाड़ करते हैं। इससे छात्राएं भयभीत हैं। शहर में आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। छह महीने पहले शहर की कांशीराम कॉलोनी की एक छात्रा के साथ आयुर्वेदिक कॉलेज तिराहे के पास से पीछा कर रहे शोहदे ने बरेली गेट के पास छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी थी। छात्रा के परिवार वालों के आने पर शोहदा स्कूटी छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बाद में राजनीतिक दबाव के चलते छात्रा और उसके घर वालों ने समझौता कर लिया था।
स्कूलों के पास नहीं दिख रहा अभियान का असर
डीजीपी के आदेश पर पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। एसपी, एएसपी से लेकर सभी थानेदार पैदल गश्त कर मार्गों, स्कूलों आदि के आसपास चेकिंग करते हैं, लेकिन शोहदों पर पुलिस का कोई भय नजर नहीं आ रहा है। शहर कोतवाली पुलिस की पैदल गश्त भी सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
शिवसेना जिला प्रमुख ने सीओ से की शिकायत
छात्राओं के शिकायत करने पर शिवसेना जिला प्रमुख पंकज शर्मा ने सीओ सिटी यशवीर सिंह से वार्ता की और शोहदों पर लगाम लगाने तथा स्कूलों के आसपास फोर्स तैनात करने की मांग की। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देकर छात्राओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की।
जानकारी में आया है। घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति बनाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों के आसपास और प्रमुख रास्तों पर सादा कपड़ों में सिपाही चहलकदमी कर शोहदों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विकास कुमार वैद्य, एएसपी