{"_id":"5825fb214f1c1bf47eb3b0a4","slug":"students-at-the-school-gate-beaten-and-bled-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गेट पर छात्र को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गेट पर छात्र को पीटकर किया लहूलुहान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
स्कूल गेट पर छात्र को पीटकर किया लहूलुहान
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई दिनों से चले आ रहे विवाद को लेकर स्प्रिंगडेल कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र की सीनियर छात्रों ने रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। बाहरी युवकों को बुलाकर धारदार हथियारों से मारपीट की गई। जिसमें छात्र घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी इलेक्ट्रीशियन मुजाहिद मियां का पुत्र मोहम्मद आसिम स्प्रिंगडेल कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। पीड़ित के अनुसार कालेज के ही कक्षा ग्यारह के छात्र से उसका पुराना विवाद चल रहा है। दस दिन पहले ही कॉलेज स्टाफ ने दोनों के बीच सुलह कराई थी। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। आसिफ के स्कूल गेट से निकलते ही आरोप है कि सीनीयर छात्रों ने अपने बाहरी साथी बुलाकर घेर लिया। जिसके बाद मारपीट शुुरू कर दी। लाठी डंडे और धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया और धमकी देकर भाग गए। साथ के दो छात्रों ने घायल हालत में आसिम को घर पहुंचाया। जिसके बाद मां सायरा बेगम उसको लेकर कॉलेज पहुंची। आरोप है कि शिकायत पर कॉलेज स्टाफ ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके बाद पीड़ित ने सुनगढ़ी थाने जाकर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।