{"_id":"d330a5f8a94f013d6fa8fded847506b5","slug":"student-bodies-found-in-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का दूसरे दिन खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र का दूसरे दिन खेत में मिला शव
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिपरिया दुलई निवासी दयाशंकर का लापता 16 वर्षीय पुत्र सुनील का शव दूसरे दिन गांव के पास गन्ना के एक खेत में मिला। छात्र के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की आशंका पर परिवार वालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता दयाशंकर ने बताया कि उसका मझला सुनील कुमार गांव सुआबोझ के एक कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। सुनील रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे रोज की तरह घर से घूमने की जानकारी देकर निकला था। देरशाम तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। सुनील के पूरी रात घर न लौटने पर सोमवार को गांव के पास के खेतों में उसकी खोज की गई। गांव के पश्चिम सत्यदेव शर्मा के गन्ना के खेत में उसका शव पड़ा मिला।
शव के पास भांग की नशीली पुड़िया के खाली पाउच मिले। उसका शव उल्टी और गंदगी से सना था। सुनील का शव मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। अधिक भांग खाकर आत्महत्या की आशंका पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खेत में सुनील का शव मिलना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। वह उसके आत्महत्या करने की आशंका जता रहे थे, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, यह वह नहीं बता सके। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि उन्हें खेत में किसी छात्र के शव मिलने की सूचना नहीं मिली है।