फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student beaten up by teacher, Mother files report

शिक्षिका ने छात्रा को पीटा, मां ने दी तहरीर

Thu, 17 May 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 17 May 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Student beaten up by teacher, Mother files report
- फोटो : Demo Pic
एक सवाल का जवाब न देने पर प्राइमरी स्कूल में तैनात एक शिक्षिका ने कक्षा चार की छात्रा की पिटाई कर दी। आरोप है कि इससे पहले भी वह कई बार छात्रा को प्रताड़ित कर चुकी है। छात्रा की मां ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंजानाथ पट्टी निवासी ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति रामचंद्र सिलाई का काम करते हैं। उनकी आठ वर्षीय पुत्री सोहानी प्राइमरी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। रोज की तरह मंगलवार को छात्रा स्कूल गई थी। इस बीच विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका जोकि कई दिनों से उसको प्रताड़ित करती चली आ रही हैं। उसने एक सवाल पूछा। इसका छात्रा जवाब नहीं दे सकी। जिसके बाद आरोप है कि शिक्षिका ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घर आकर छात्रा ने शिक्षिका की हरकत के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षिका पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह सप्ताह में कई दिन गैर हाजिर भी रहती है। इसको लेकर भी महकमे की ओर से कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई। थाना प्रभारी रूम सिंह वघेल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed